फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ips officer commits suicide because of judge

जज के कारण कर ली IPS ने खुदकुशी?

Fri, 28 Feb 2014 11:40 AM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
ips officer commits suicide because of judge

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जगदलपुर के एसपी देवनारायण पटेल की आत्महत्या के बाद अतिरिक्त जिला और सेशन जज (फास्ट ट्रैक अदालत) एनेस्टस टोप्पो के काम और आचरण की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि टोप्पो की तनातनी की वजह से ही पटेल ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली।

रजिस्ट्रार जनरल अशोक पंडा ने जारी निर्देश में कहा है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह ने टोप्पो के काम और आचरण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जज के आचरण की होगी जांच

ips officer commits suicide because of judge

एक रजिस्ट्रार जगदलपुर में बस्तर जिला अदालत पहुंच कर टोप्पो के काम और आचरण की जांच करेगा। इस बीच जज टोप्पो को स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन पद पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि पटेल और जज टोप्पो के बीच 23 फरवरी को तनातनी हुई थी। इसके बाद पटेल को सोमवार को निलंबित कर दिया गया था।

इस आदेश से परेशान पटेल ने मंगलवार की रात को अपने सरकारी आवास में अपनी पत्नी प्रतिमा और दो बच्चों को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

न‌िलंबन से हताश थे एसपी

ips officer commits suicide because of judge

इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई थी। लेकिन छह साल के बेटे आर्यन और ग्यारह साल की बेटी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज रामकृष्ण केयर मे चल रहा है।

इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। पटेल के आवास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया था, जिसमें निलंबन से हताशा जताई गई थी।

विज्ञापन

शराब पीने का आरोप

ips officer commits suicide because of judge
चिट्ठी में लिखा था, मैं हमेशा राज्य और अपने विभाग के प्रति प्रतिबद्ध रहा लेकिन एक पियक्कड़ के झूठे दावों की बुनियाद पर ठीक तरह से जांच के बगैर मुझे बेइज्जत और निलंबित कर दिया गया।

मुझे अपनी बात भी नहीं कहने दी गई। लिहाजा निराश होकर मैं अब पूरे परिवार के साथ जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed