फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   International Nurses Day celebrated in CM Pandit Jawaharlal Nehru Medical College raipur

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस मना: CM भूपेश बोले- अपनों बच्चों की तरह सेवा करती हैं नर्स, मां के बाद दूसरा स्थान

Sun, 14 May 2023 10:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 14 May 2023 10:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी नर्सों की चर्चा होती है, तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है।

विज्ञापन
International Nurses Day celebrated in CM Pandit Jawaharlal Nehru Medical College raipur
सीएम भूपेश बघेल का सम्मान करतीं नर्सेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी नर्सों की चर्चा होती है, तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है। जब पूरी दुनिया में भय व्याप्त था। तब इस विपरीत परिस्थिति में हमारे डॉक्टरों और नर्सों ने जो सेवाएं दी, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। नर्सों ने अपने परिजनों और बच्चों से दूर रहकर मरीजों की सेवा की। कई मौकों पर उन्हें परेशानियां भी झेलनी पड़ी, लेकिन वे अपने कर्तव्य से नहीं हटी। हमारी नर्स बहनों ने ईश्वर की सेवा की तरह मरीजों की भी सेवा की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार मां अपनों बच्चों की सेवा करती है, ठीक उसी प्रकार नर्स बहने  भी मरीजों की सेवा करती है और इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। सेवा सबसे बड़ा धर्म है और आप सभी सेवा के क्षेत्र में है। मरीजों के ईलाज और स्वास्थ्य लाभ में आपकी बड़ी भूमिका है। आपके चेहरों पर जो मुस्कान होगी, वह मरीजों के लिए दवाईयों से अधिक कारगर होगा। उन्होंने इस मौके पर केक काटकर नर्सों के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस की खुशी मनाई और नर्सेस-डे और मदर्स-डे की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के अवसर पर हम नर्सेस-डे मना रहे हैं, उन्होंने कितना बड़ा त्याग किया और तिरस्कार भी सहा। लेकिन बड़े परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने सेवा का क्षेत्र चुना और इसे नहीं छोड़ा। नर्सिंग के क्षेत्र को उन्होंने नई पहचान और प्रसिद्धि दिलाई। यही कारण है कि इतने वर्षों के बाद भी हम उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हमारी बहन-बेटियों को भी ऐसी प्रसिद्धि मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कई कार्य किये है। पिछले साढ़े 4 वर्षों में हमने प्रदेश में 8 नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये हैं। इससे प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हमने बाजारों तक, मोहल्लों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई है। शहरों के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, बड़े नगर निगमों में दाई-दीदी क्लीनिक योजना और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं।  इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, सचिव चिकित्सा शिक्षा पी.दयानंद, संचालक चिकित्सा शिक्षा विष्णु दत्त, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया सहित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed