फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Inter-state gang stealing diesel on National Highway exposed, 4 arrested in Raipur

Raipur News: नेशनल हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, 4 गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 11:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Inter-state gang stealing diesel on National Highway exposed, 4 arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, 15 लीटर डीजल, बिक्री रकम और लोहे का रॉड जप्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरोह के सदस्य रात में नैशनल हाईवे पर खड़े हैवी मालवाहक वाहनों को निशाना बनाते थे। डीजल टंकी के ताले तोड़कर सैकड़ों लीटर डीजल निकाल लेते और बाद में इसे बेचकर मोटा पैसा कमाते थे।

विज्ञापन

प्रार्थी वेदप्रकाश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त की रात 12.30 बजे छतौना के पास ट्रक खड़ा किया गया था। सुबह चालक ने देखा कि टंकी का ताला टूटा हुआ है और 157 लीटर डीजल गायब है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से गिरोह को ट्रैक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कबीर नगर निवासी राजाराम फुलेरिया को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों रोहित फुलेरिया, अर्जुन कुमार और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed