फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Inter Company Lawn Tennis Competition 2024 begins in Bhatgaon will conclude on January 13 in Surajpur

Surajpur: भटगांव में अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024 शुभारम्भ, 13 जनवरी को होगा समापन

Wed, 10 Jan 2024 07:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 07:33 PM IST
सार

सूरजपुर में एसईसीएल भटगांव में अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024 का हर्षोल्लास के बीच आज जरही स्थित मनोरंजन गृह में शुभारम्भ हुआ।

विज्ञापन
Inter Company Lawn Tennis Competition 2024 begins in Bhatgaon will conclude on January 13 in Surajpur
लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024 शुभारम्भ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर में एसईसीएल भटगांव में अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024 का हर्षोल्लास के बीच आज जरही स्थित मनोरंजन गृह में शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे रत्नेश श्रीवास्तव महाप्रबंधक कल्याण एसईसीएल बिलासपुर व विशिष्ट अतिथि आनंद बक्शी मुख्य प्रबन्ध (वित्त), हरीश यादव प्रबन्ध (कार्मिक/कल्याण) मुख्यालय बिलासपुर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार महाप्रबंधक भटगांव क्षेत्र द्वारा की गई। 

विज्ञापन

 

कोयलांचल की नगरी भटगांव क्षेत्र में पहली बार कोल इंडिया स्तर से बड़ा खेल की मेजबानी करने की जिम्मेदारी भटगांव क्षेत्र को मिली है। जिसको लेकर भटगांव प्रबंधन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरी एड़ी-चोटी लगा रखी है। इस प्रतियोगिता मे कोल इंडिया के संयुक्त उपक्रम एसईसीएल,डब्लूसीएल, एनसीएल, सीसीएल, बीसीसीएल, एमसीएल समेत अन्य कोल इंडिया की अनुसांगिक कंपनियों की टीमें भी हिस्सा ले रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व्हीसी सेठी तथा इनकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण भटगांव मे किया है।

विज्ञापन


13 जनवरी को होगा समापन

वहीं इस प्रतियोगिता का समापन 13 जनवरी को मनोरंजन गृह टेनिस क्लब में होगा। जिसमें एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed