फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Innocent brother and sister who went out in search of their mother got stuck in strong current of river in su

surajpur: मां की तलाश में निकले मासूम भाई-बहन नदी की तेजधार में फंसे, जानें फिर क्या हुआ

Tue, 06 Aug 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 07:27 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर इलाके परेवाडाँड़ में एक बड़ी घटना होते-होते रह गई। बताया जा रहा है कि माँ की तलाश में खोजबीन करने दो भाई बहन घर से निकले ही थे कि दोनों खोजते-खोजते नदी की तेज धार में फंस गए।

विज्ञापन
Innocent brother and sister who went out in search of their mother got stuck in strong current of  river in su
मां की तलाश में निकले बच्चे नदी की तेजधार में फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर इलाके परेवाडाँड़ में एक बड़ी घटना होते-होते रह गई। बताया जा रहा है कि माँ की तलाश में खोजबीन करने दो भाई बहन घर से निकले ही थे कि दोनों खोजते-खोजते नदी की तेज धार में फंस गए। इसी बीच एक ग्रामीण की नजर बच्चों पर पड़ी। उसने अपनी सूझ बूझ से दोनों ही बच्चों को सकुशल बाहर निकल लिया गया।

विज्ञापन


मां की तलाश में घर से निकले दो भाई बहन की जान उस समय सांसत में पड़ गई, जब वे नदी की तेज धार में फंस गए लेकिन कहते है न कि जाको राखे साईंया मार सके न कोय। लिहाजा इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर बच्चों पर पड़ गई और दोनो को उसने तेज धार से निकाल कर जान बचा ली। घटना जिले के सरहदी गांव परेवाडांड़ की है। बताया गया है कि प्रेमनगर ब्लाक के परेवाडांड़ में रहने वाले दो मासूम भाई बहन अपनी मां को तलाशते हुए मानसी नदी पार करते कोरबा जिले के सरहदी गांव चचिया पहुंच गए। 
विज्ञापन


मां का पता नहीं चलने पर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नदी का प्रवाह तेज होने पर भाई बहन बहने लगे। मासूम बच्चों के लिए मां की ममता और स्नेह ही सब कुछ होता है। एक क्षण के लिए भी मां को अपने आसपास न पाकर बच्चे बेचैन हो उठते हैं। ग्राम परेवाडांड़ के दुर्गावती धनवार पांच वर्ष और दोहन धनवार तीन वर्ष को जब पता चला कि मां घर पर नहीं है तो उसे तलाशने के लिए घर से निकल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चों की मां अपने रिश्तेदार के घर जटगा के निकट ग्राम चचिया गई थी। घर से निकले बच्चे कोरबा और सूरजपुर सरहदी के बीच बहने वाली मानसी नदी को पार गए। नदी में उस समय पानी का बहाव कम था। नदी पार करने के बाद उन्हे जब कुछ सूझा नहीं तो वे फिर अपने घर की ओर वापस लौटने लगे। वापसी में नदी पार करते समय पानी प्रवाह तेज होने की वजह से दोनों बच्चे बहने लगे। बच्चों को बहता देख नदी पार कर रहे शनि अगरिया ने तैरकर दोनों बच्चों को डूबने से बचा लिया। बाद में ग्रामीण ने बच्चों को बाहर निकाल कर मोरगा पुलिस के हवाले किया। जिसकी मदद से बच्चों को स्वजन तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed