फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Innocent brother and sister died due to snake bite snake bit them at night while sleeping on the ground in Bal

बलरामपुर रामानुजगंज: सर्प दंश से मासूम भाई-बहन की मौत, जमीन में सोने के दौरान रात में सांप ने डसा

Sun, 03 Aug 2025 02:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम पंचायत मितगई में मासूम भाई-बहनों की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। दोनों बच्चे जमीन में सोए हुए थे।

विज्ञापन
Innocent brother and sister died due to snake bite snake bit them at night while sleeping on the ground in Bal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम पंचायत मितगई में मासूम भाई-बहनों की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। दोनों बच्चे जमीन में सोए हुए थे। आज सुबह तीन बजे के करीब दोनों को सांप ने डस लिया, जिसके बाद सुबह छह बजे के करीब 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मितगई के सेमराटोला में रहने वाले सरवन आयाम के 14 वर्षीय पुत्री सोनिया एवं 8 वर्षीय पुत्र रामसाय दोनों जमीन में सोए हुए थे। इसी दौरान आज सुबह 3 बजे के करीब सोनिया के गाल में एवं रामसाय के हाथ में जहरीले सर्प के द्वारा काट लिया गया। जिसके बाद ट्रैक्टर से दोनों को गांव के परसाटोला तक लाया गया। जिसके बाद वहां से टेंपो से दोनों 100 बिस्तर अस्पताल लाइन जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित किया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed