फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   initiative of CM Vishnu Dev Sai, Chhattisgarh got approval for additional allocation of DAP and Urea

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी

Wed, 13 Aug 2025 10:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 13 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद का अतिरिक्त आवंटन मंजूर कर दिया है।

विज्ञापन
initiative of CM Vishnu Dev Sai, Chhattisgarh got approval for additional allocation of DAP and Urea
छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद का अतिरिक्त आवंटन मंजूर कर दिया है। दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में प्रदेश के सांसदों ने नड्डा से मुलाकात कर खरीफ सीजन में किसानों की बढ़ी जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


कृषि मंत्री नेताम और सांसदों ने खरीफ सीजन में रोपा-बियासी के समय पड़ने वाली खाद की अतिरिक्त मांग का विवरण देते हुए, यूरिया और डीएपी के 50-50 हजार टन अतिरिक्त आवंटन का आग्रह किया। इस पर नड्डा ने उर्वरक मंत्रालय को छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद
कृषि मंत्री नेताम, लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, कमलेश जांगड़े, रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक किरण कौशल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के किसान मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं और अगस्त-सितंबर में रोपा-बियासी के समय फॉस्फेटिक खाद की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा आपूर्ति और मांग
  • जुलाई तक निर्धारित आपूर्ति: यूरिया 5.99 लाख MT, डीएपी 2.68 लाख MT
  • वास्तविक आपूर्ति: यूरिया 4.63 लाख MT, डीएपी 1.61 लाख MT
  • अगस्त के लिए योजना: यूरिया 57,600 MT, डीएपी 36,850 MT
  • किसानों की बढ़ी जरूरत को देखते हुए 50-50 हजार MT अतिरिक्त यूरिया और डीएपी की मांग।

खरीफ 2025 में भंडारण व वितरण
  • लक्ष्य: यूरिया 7.12 लाख MT, डीएपी 3.10 लाख MT, एमओपी 60 हजार MT
  • 11 अगस्त तक भंडारण: यूरिया 6.72 लाख MT, डीएपी 2.14 लाख MT, एमओपी 80 हजार MT

डीएपी के विकल्प के तौर पर
  • एनपीके: लक्ष्य 1.80 लाख MT, भंडारण 2.37 लाख MT
  • एसएसपी: लक्ष्य 2 लाख MT, भंडारण 2.95 लाख MT
  • डीएपी की कमी की पूर्ति एनपीके और एसएसपी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed