फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Information about every installment of Mahtari Vandana Yojana will now be available Mahtari Vandan App

Mahtari Vandan App: महतारी वंदन योजना के हर किस्त की जानकारी अब मोबाइल पर, सीएम साय करेंगे एप लांच,Downlod Now

Thu, 01 Aug 2024 01:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Aug 2024 01:53 PM IST
सार

महिलाएं अब महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि की स्थिति मोबाइल से देख सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री साय महतारी वंदन मोबाइल एप का भी शुभारंभ करेंगे। 
 

विज्ञापन
Information about every installment of Mahtari Vandana Yojana will now be available Mahtari Vandan App
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे महतारी वंदन मोबाइल एप का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अगस्त को छठवीं कस्त जारी करेंगे। वे प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को एक-एक हजार रुपये जारी कर रक्षाबंधन का तोहफा देंगे। महिलाएं अब महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि की स्थिति मोबाइल से देख सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री साय महतारी वंदन मोबाइल एप का भी शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है। यह सभी जानकारी आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन


महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है, तो इसकी सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है। साथ ही निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। यदि किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो, तो भी मोबाइल एप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया। यह मोबाइल ऐप एन्ड्रायड बेस है। इसे प्लेस्टोर से https://play.google.com/store/apps/details\id com-mahtarivandanyojan डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed