फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya Raipur gets National E-Governance Award 2023

IGKV रायपुर को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मान: क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप से मिलेगा स्मार्ट खेती को बढ़ावा

Thu, 31 Aug 2023 03:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 31 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए नेशलन लेवल पर राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्काकर से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya Raipur gets National E-Governance Award 2023
सीएम भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023 से नवाजा गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए नेशलन लेवल पर राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्काकर से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस एप्लीकेशन से ‘स्मार्ट खेती’ को बढ़ावा मिलेगा। अब तक प्रदेश के 8 लाख किसान इस एप से जुड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इस एप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्रों को किराए पर देने और किसानों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने से इस एप के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के लिए सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिससे प्रदेश में ‘स्मार्ट कृषि’ को बढ़ावा मिल सकेगा। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से अकादमिक अनुसंधान ने नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
क्रॉप डॉक्टर 2.0 मोबाइल एप्लीकेशन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने एनआईसी रायपुर के सहयोग से विकसित किया गया है। ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ पुरस्कार इस एप्लीकेशन के माध्यम से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से उन्नत और परिवर्तनकारी स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने प्रदान किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आरआर सक्सेना, डॉ. एलएस वर्मा, शअभिजीत कौशिक और कल्पना बंजारे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed