{"_id":"66f7fdbd2cc562b6a80fd1c1","slug":"indian-railway-special-train-will-run-for-one-way-trip-between-durg-jammu-tawi-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्ग-जम्मू तवी के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्ग-जम्मू तवी के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रे
Sat, 28 Sep 2024 06:29 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:29 PM IST
सार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कि ओर से दुर्ग और जम्मूतवी के मध्य एकतरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई। यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ जम्मू तवी तक की यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कि ओर से दुर्ग और जम्मूतवी के मध्य एकतरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई। यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ जम्मू तवी तक की यात्रा सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग-जम्मू तवी मध्य एक फेरे के लिये स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, सात जनरल, सात स्लीपर, दो एसी-III सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
08857 दुर्ग-जम्मू तवी स्पेशल दुर्ग से 30 सितंबर सोमवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है। 08857 दुर्ग-जम्मू तवी स्पेशल दुर्ग से 30 सितंबर सोमवार को 11:10 बजे रवाना होगी। रायपुर आगमन 11:45 बजे, प्रस्थान 11:50 बजे, भाटापारा आगमन 12:43 बजे, प्रस्थान 12:45 बजे, उस्लापुर आगमन 13:55 बजे, प्रस्थान 14:05 बजे, अनूपपुर आगमन 16:10 बजे, प्रस्थान 16:15 बजे, शहडोल आगमन 16:50 बजे, प्रस्थान 16:55 बजे और कटनी मुडवारा, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी), ग्वालियर, आगरा केंट, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना तथा जालंधर होते हुए अगले दिन रविवार को 17:45 बजे जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी।