{"_id":"6630dfe2b3983396cd0ac054","slug":"indian-railway-railways-provide-facility-of-58-special-trains-for-three-states-including-chhattisgarh-see-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के लिए रेलवे ने दी 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के लिए रेलवे ने दी 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, देखें
Tue, 30 Apr 2024 05:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:41 PM IST
सार
Indian Railway: रेलवे प्रशासन ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के यात्रियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Railway: अप्रैल, मई और जून का महीना में स्कूली छुट्टियां और शादी-त्योहारों का सीजन रहता है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। इन सभी को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के यात्रियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य में अवस्थित प्रमुख शहरों से सम्बलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै आदि शहरों को जोड़ रही है।
विज्ञापन
दुर्ग-छपरा और दुर्ग-पटना समर स्पेशल का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग से छपरा और दुर्ग से पटना तक चलाई जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों के विस्तार से न सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत प्रमुख शहर गोंदिया के निवासियों को उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ के निवासियों को भी गोंदिया तक आवागमन के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से यशवंतपुर तक 30 अप्रैल से नौ फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । इस ट्रेन के शुरू होने से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़ और गोंदिया के यात्रियों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
रेल प्रशासन की ओर से मई महीने में ट्रेनों में होने वाली भीड़-भाड़ को राहत देने के लिए 48 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है। जरूरत पड़ने पर इस सुविधा में विस्तार कर इस क्षेत्र के यात्रियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।