फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indian Railway News: Railways restored one trip of more than 15 trains, see here full list

रेल यात्रियों के लिये राहत: रेलवे ने 15 से ज्यादा ट्रेनों के एक ट्रिप को किया रिस्टोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 28 Sep 2024 03:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

Indian Railway News; SECR News: यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के दौरान रद्द की गई कुछ ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर किया गया है। 

विज्ञापन
Indian Railway News: Railways restored one trip of more than 15 trains, see here full list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Indian Railway News; SECR News: रेल यात्रियों के लिये राहतभरी खबर है। रेलवे ने पूर्व में रद्द की गई कई ट्रेनें के वन ट्रिप को रिस्टोर किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस मार्ग की कुछ एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके बाद यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के दौरान रद्द की गई कुछ ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर किया गया है। 

विज्ञापन


यहां देखें पूरी लिस्ट-

  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी । 
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18235 भोपाल-  बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
  • पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed