{"_id":"68e3bb6bddca1807c40e3233","slug":"india-vice-president-cp-radhakrishnan-will-visit-chhattisgarh-on-cg-rajyotsav-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल, सीएम साय ने दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल, सीएम साय ने दिया न्यौता
Mon, 06 Oct 2025 06:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:22 PM IST
सार
CP Radhakrishnan CG Visit : देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ आएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CP Radhakrishnan CG Visit: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ आएंगे। वे आज से करीब एक महीने बाद यानी पांच नवंबर को छत्तीसगढ़ आयेंगे। राज्योत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। दरअसल, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर पांच नवम्बर को नया रायपुर में होने वाले राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिये न्यौता दिया। इस पर उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित रहे।