फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   india chhattisgarh international challenge badminton trophy in raipur: tasnim mir won female and priyanshu raj

भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन ट्रॉफी: तस्नीम ने महिला और प्रियांशु ने पुरुष एकल खिताब जीता

Mon, 26 Sep 2022 04:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 04:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच देखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे थे। 
 

विज्ञापन
india chhattisgarh international challenge badminton trophy in raipur: tasnim mir won female and priyanshu raj
भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज में तस्नीम ने महिला और प्रियांशु ने पुरूष एकल में खिताब जीता - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हुए भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन ट्रॉफी के महिला वर्ग में तस्नीम मीर और पुरुष वर्ग में प्रियांशु रजावत ने एकल खिताब अपने नाम किया। तस्नीम जहां जूनियर वर्ल्ड नंबर वन पूर्व खिलाड़ी हैं, वहीं प्रियांशु इस बार के थॉमस कप विजेता हैं। 
विज्ञापन


रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में तस्नीम ने छठी वरीयता प्राप्त समिया फारूकी को 14-21 21-17 21-11 से हराया। जबकि प्रियांशु ने अनुभवी सुभंकर डे को 21-13 21-11 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


वहीं खेले गए डबल मुकाबले में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर की जोड़ी ने थाईलैंड के रचपोल मक्केसिथिथोर्न और चेसिनी कोरेप की जोड़ी को 22-20 23-21 से हराकर खिताब पर दावा किया। तीसरी जोड़ी इशान भटनागर व के साई प्रतीक को दूसरी जोड़ी कृष्णा प्रसाद व विष्णुवर्धन गौड़ ने 17-21 21-15 23-21 से निराश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरती सारा सुनील और पूजा डांडू की अप्रकाशित भारतीय जोड़ी को महिलाओं के डबल मुकाबले में जापान की छठे वरीयता की खिलाड़ी चिसटो होशी और मियू ताकाहाशी से फाइनल मुकबाले में 21-12 12-21 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed