फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Independence Day 2023: CM Bhupesh unfurled tricolor, saluted parade, said continuously working for people

Independence Day 2023: CM भूपेश ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी,कहा- प्रदेशवासियों के लिए लगातार कर रहे काम

Tue, 15 Aug 2023 10:58 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 10:58 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य गरिमामय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Independence Day 2023: CM Bhupesh unfurled tricolor, saluted parade, said continuously working for people
CM भूपेश ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

त्तीसगढ़ में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य गरिमामय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद परेड की सलामी ली। सभी प्लाटून के कमांडरों की अगुवाई में सेना के जवान बेहतरीन समन्वय के साथ परेड में भाग लिए। इसके बाद प्रदेशवासियों को संबोधित किया। 

विज्ञापन





सीएम के संबोधन की अहम बातें- 
  • सीएम ने देश और प्रदेश के शहीदों को नमन किया।
  • धान की खरीदी, अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल 
  • किसानों को 20 हजार करोड़ की इनपुट सब्सिड
  • समर्थन मूल्य पर पहली बार मिलेट की खरीदी 
  • किसानों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 587 कृषक सदन तथा किसान कुटीर, धमधा में फल-सब्जी मंडी, जगदलपुर, कांकेर तथा धमतरी में सामुदायिक बीज बैंक, कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय फाईटोसेनेटरी प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार: 
  • घुरुवा और गोधन न्याय योजना के माध्यम से गांवों में नई किस्म की आर्थिक क्रांति का सूत्रपात हुआ है। 
  • तीन सौ नए रीपा प्रारंभ
  • फूड पार्क के लिए भूमि का चयन
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को 590 करोड़ रूपए की मदद
  • 32 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार
  • ‘आवास न्याय योजना’ प्रारंभ
  • पंजीकृत श्रमिकों को मिल रही विभिन्न सुविधाएं
  • देश में सर्वाधिक लघु वनोपज का संग्रहण 
  • सुपोषण अभियान : पौने तीन लाख बच्चे कुपोषण और दो लाख महिलाएं एनीमिया से मुक्त
  • मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: 25 लाख तक के इलाज की सुविधा
  • धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर: मरीजों को 70 प्रतिशत तक सस्ती दवाए
  • राज्य गठन के बाद पहली बार नियमित शिक्षकों की भर्ती
  • स्कूल भवनों में बेहतर सुविधाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ शुरू
  • नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आवासीय विद्यालय
  • 4 नए संगीत महाविद्यालयों के साथ 71 नए महाविद्यालय प्रारंभ
  • 42 हजार युवाओं को नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क माफ
  • एक लाख 22 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 
  • खेल अकादमियों और ‘खेलो इंडिया सेंटरों’ का संचालन
  • शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण 
  • राजस्व मामलों का सरलीकरण: 6 नए जिलों, 32 राजस्व अनुविभाग तथा 100 नवीन तहसीलों का गठन
  • छत्तीसगढ़ के समस्त 50.13 लाख ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन का लक्ष्य
  • हॉफ बिजली बिल योजना : 43 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 3900 करोड़ रुपए की छूट
  • राजीव गांधी सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास
  • डीएमएफ से 12 हजार 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य
  • लोगों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर से मिली मुक्ति
  • सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का हो रहा कार्य
  • राम वनगमन पर्यटन परिपथ 
  • छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन
  • नक्सल क्षेत्रों में बदलाव की बयार
  • चिटफंड कंपनी के शिकार लोगों को धन वापसी 
  • छत्तीसगढ़ में चंहु ओर खुशहाली: लोगों की जेब में पहुंचे 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए
  •  हमने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने का काम जी-जान से कर रहे हैं। यही वजह है 


जानें कौन-कहां फहराया तिरंगा
बाकि जिलों में ध्वजारोहण की बात करें, तो मंत्री और संसदीय सचिव तिरंगा फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराए और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।




पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री  मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा कोरबा में ध्वजारोहण किया।



इसी तरह संसदीय सचिव  रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव  चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव  द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण किया। 




केन्द्रीय बलों में CISF और राज्य बल में छत्तीसगढ़ जेल को मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार
मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया। 

इसी तरह राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल दस्ते को दिया गया। इसका नेतृत्व सहायक जेल अधीक्षक राहुल गंगराले ने किया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया।  इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में सुश्री प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला।





सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल प्रथम, पंडित गिरिजाशंक स्कूल दूसरा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 350 छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा पर सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया। इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान मिला। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर की प्रस्तुति में 1857 के वीर शहीदों का जिक्र किया गया और नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया गया कि किस तरह से उन्होंने अपना बलिदान देकर देश की आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। दूसरे स्थान पर पंडित गिरिजाशंकर मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा रहा। इनके 350 छात्र-छात्राओं ने तरी हरी नाना, मोर तरी हरी नाना, सुवा बोलत हे पर मनमोहक प्रस्तुति दी। 



मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्याें के लिए तीन गौठानों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।   पुरस्कृत गौठान प्रबंधन समितियों में राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह, दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम हिर्री गौठान प्रबंधन समितियां शामिल हैं। राजी गांव योजनांतर्गत गांव में बनाए गए गौठानों में पुशओं के डे-केयर के साथ-साथ गौठानों में स्व-सहायता समूहों के द्वारा वर्मी कपोस्ट निर्माण, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इन गौठानों का संचालन प्रबंधन, गौठान समिति एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed