{"_id":"64db5287e703c0a71a0c4af3","slug":"independence-day-2023-aam-aadmi-party-took-a-tiranga-yatra-in-raipur-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वाजरोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2023: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वाजरोहण
Tue, 15 Aug 2023 03:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 15 Aug 2023 03:55 PM IST
सार
आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के हर एक कोने से आजादी के जश्न की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के हर एक कोने से आजादी के जश्न की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू व लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी समेत प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद 'आप' कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। साथ ही जिले में तिरंगा यात्रा निकालकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित 'आप' प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता माजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का उदबोधन सुना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'आप' प्रदेश कार्यालय में आयोजित खास कार्यक्रम पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों को याद किया।
विज्ञापन