फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IND vs SA ODI: Match to be held at Naya Raipur Stadium on December 3, new ticket rates released

IND vs SA वनडे: नवा रायपुर स्टेडियम में 3 दिसंबर को मुकाबला, छात्रों को सस्ती टिकट, नई टिकट दरें जारी

Tue, 18 Nov 2025 12:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Nov 2025 12:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए टिकट बिक्री को हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
IND vs SA ODI: Match to be held at Naya Raipur Stadium on December 3, new ticket rates released
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए टिकट बिक्री को हरी झंडी मिल गई है। क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ को देखते हुए इस बार टिकटों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

छात्र वर्ग के लिए इस बार टिकट दर कम रखी गई है। मान्य पहचान पत्र दिखाने पर छात्र 800 रुपये में टिकट खरीद पाएंगे। पहले जहाँ यही टिकट 1000 रुपये की थी, अब कीमत घटाकर छात्रों को राहत दी गई है। एक छात्र केवल एक ही टिकट ले सकेगा।

विज्ञापन

जनरल स्टैंड की दरें

  • एक हजार 500 रुपये
  • दो हजार 500 रुपये
  • तीन हजार रुपये
  • तीन हजार 500 रुपये

प्रीमियम से लेकर कॉरपोरेट तक – ऊंची श्रेणियों की कीमतें

  • सिल्वर- छह हजार रुपये
  • गोल्ड- आठ हजार रुपये
  • प्लैटिनम- 10 हजार रुपये
  • कॉरपोरेट बॉक्स- 20 हजार रुपये

कब और कहाँ मिलेंगे टिकट
ऑनलाइन टिकट 22 नवंबर से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट ticketgini.in से टिकट ले सकते हैं। वहीं ऑफलाइन टिकट 24 नवंबर से उपलब्ध हैं। इंडोर स्टेडियम रायपुर से ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए खास व्यवस्था
विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर) पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दिव्यांग बच्चों के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्हें मुफ्त में मैच दिखाया जाएगा। आवागमन के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed