फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IND vs SA ODI: Both teams will arrive in Raipur today ahead of second ODI, players will hit the nets tomorrow.

IND vs SA ODI: दूसरे वनडे से पहले दोनों टीमें आज पहुंचेंगी रायपुर, कल नेट पर उतरेंगे खिलाड़ी

Mon, 01 Dec 2025 11:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 01 Dec 2025 11:38 AM IST
सार

रांची में पहला वनडे जीतकर बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंचने वाली है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम भी चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी आएगी।

विज्ञापन
IND vs SA ODI: Both teams will arrive in Raipur today ahead of second ODI, players will hit the nets tomorrow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में पहला वनडे जीतकर बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंचने वाली है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम भी चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी आएगी। दो दिसंबर को दोनों टीमें नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। दक्षिण अफ्रीका दोपहर डेढ़ बजे और भारतीय टीम शाम साढ़े पांच बजे।
विज्ञापन


बीसीसीआई की क्यूरेटर टीम ने स्टेडियम पर काम संभाल लिया है। उनके अनुसार रायपुर की आउटफील्ड रांची की तुलना में कहीं तेज है नियमित फर्टिलाइज़र, पानी और खुली धूप ने इसे बेहतरीन बना दिया है।
विज्ञापन


पिच फिलहाल बल्लेबाजों की मदद करने वाली मानी जा रही है। हालांकि, रात के समय ओस एक बड़ी चुनौती बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों का कंट्रोल कमज़ोर पड़ने की आशंका है। इसी वजह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। स्थानीय और बीसीसीआई क्यूरेटर लगातार रोलिंग कर रहे हैं और रात में पिच को ओस से बचाने के लिए कवर किया जा रहा है। ऑनलाइन टिकट लेने वालों को इंडोर स्टेडियम (बूढ़ातालाब) से दो दिसंबर की शाम तक फिजिकल टिकट मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के लिए भी इस मैच में एक नया अनुभव जुड़ने जा रहा है। बीसीसीआई की ब्रॉडकास्टिंग टीम ने स्टेडियम के ऊपर स्पाइडर कैम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रायपुर में पहली बार होगा। इसके साथ लगभग 40 अतिरिक्त 4K कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रसारण की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed