{"_id":"656ad4cf0d1bf285e0088553","slug":"ind-vs-aus-t20-fourth-match-of-t20-series-played-without-electricity-connection-in-raipur-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS T20: रायपुर में बिना बिजली कनेक्शन के खेला गया टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला, जानें कैसे हुआ मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs AUS T20: रायपुर में बिना बिजली कनेक्शन के खेला गया टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला, जानें कैसे हुआ मैच
Sat, 02 Dec 2023 12:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:25 PM IST
सार
IND vs AUS T20: इस स्टेडियम में बिना बिजली कनेक्शन के मैच खेला गया है। इस मैच में केवल जनरेटर के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की गई थी। ऐसा इसलिए हुआ कि इस स्टेडियम में 3.16 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीते दिनों शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने जीत हासिल की है, लेकिन खास बात यह रहा कि इस स्टेडियम में बिना बिजली कनेक्शन के मैच खेला गया है। इस मैच में केवल जनरेटर के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की गई थी। ऐसा इसलिए हुआ कि इस स्टेडियम में 3.16 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसलिए बिजली विभाग ने साल 2018 में स्टेडियम की बिजली कनेक्शन काट दी थी। फिलहाल, स्टेडियम में एक वैकल्पिक बिजली कनेक्शन जारी है, जिससे स्टेडियम की देखभाल और कुछ कार्यक्रम के लिए उपयोगी है।
सीएससीएस के अध्यक्ष जुबिन शाह ने कहा कि स्टेडियम में बाहरी बिजली की व्यवस्था है, जिससे आयोजन के दौरान कोई बिजली की संकट नहीं होती है। अस्थायी बिजली कनेक्शन के अलावा आवश्यकता के अनुसार अपने स्वयं के बाहरी बिजली स्रोत भी हैं। जिससे कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में इससे पहले कई मैच हुए थे। स्टेडियम में लगे फ्लड लाइट को जनरेटर के माध्यम से चलाया जाता है ताकि बिजली कट जाने पर फ्लड लाइट को फिर से शुरू करने में लगभग आधा घंटा लग जाता है।
वहीं शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फ्लडलाइट लगने के बाद साल 2010 में 600 केवी का बिजली कनेक्शन लगाया गया था। इससे साल 2016 में आईपीएल मैच का आयोजन सफल हो पाया था। इस दौरान स्टेडियम का बिजली बिल लगभग 3.16 करोड़ हुआ था, बिजली बिल नहीं पटाने की वजह से बिजली विभाग ने साल 2018 में स्टेडियम का कनेक्शन काट दिया था। बिजली कटने के बाद स्टेडियम में मैदान की जिम्मेदारी संभाल रहे सीएससीएस ने साल 2018 में 200 केवी का एक वैकल्पिक बिजली कनेक्शन लिया, जिससे मैदान की देखभाल हो सके। इसका बिल क्रिकेट संघ हर माह चुका रहा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने एक मैच के लिए 1000 केवीए का वैकल्पिक कनेक्शन मांगा। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये जमा करना पड़ा। इसके बाद बिजली विभाग ने मंजूरी दी। इस बीच बकाया बिल को लेकर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बजट प्रावधान का हवाला देते हुए भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। दूसरी ओर जुबिन शाह का कहना है कि स्टेडियम के संबंध में उनके संघ की ओर से कोई बिजली बिल भुगतान लंबित नहीं है। स्टेडियम एसोसिएशन के स्वामित्व में नहीं है क्योंकि यह राज्य के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग के पिछले बकाए पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। स्टेडियम की बिजली बिल भुगतान के लिए एसोसिएशन के पास कोई बिल बकाया नहीं है।