फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Incomplete project of previous tenure started, questions raised on construction quality in Korba

Korba News: पूर्व कार्यकाल का अधूरा प्रोजेक्ट शुरू, स्थानीय लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी

Tue, 14 Oct 2025 12:35 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 14 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

कोरबा शहर के पेट्रोल टंकी मुड़पार तिराहा से लेकर बाईपास रोड स्थित रेलवे कॉलोनी फर्नीचर दुकान तक सड़क चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Incomplete project of previous tenure started, questions raised on construction quality in Korba
पूर्व कार्यकाल का अधूरा प्रोजेक्ट शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर के पेट्रोल टंकी मुड़पार तिराहा से लेकर बाईपास रोड स्थित रेलवे कॉलोनी फर्नीचर दुकान तक सड़क चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। यह परियोजना पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी और निविदा (टेंडर) पिछले वर्ष ही जारी की जा चुकी थी, लेकिन बजट की कमी के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। पूर्व पार्षद टीकराम चौहान ने बताया कि यह कार्य उनके पूर्व कार्यकाल का है और अब महापौर की पहल पर लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये की राशि आवंटित कर कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई है। आरोप है कि जहां लाल पेवर ब्लॉक का इस्तेमाल होना था, वहां सफेद ब्लॉक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, सड़क का समतलीकरण (लेवलिंग) भी मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा। पूर्व पार्षद ने कहा कि उन्हें इस कार्य की शुरुआत की जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि कार्य जल्दबाजी में शुरू किया गया है, जिससे तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी खामियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि खामियों को संज्ञान में लेकर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद टीकराम राठौर ने बताया कि वे पहले शारदा विहार के पार्षद थे और वर्तमान में उनकी पत्नी अमरिया पारा से पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई जाएगी और इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कार्य की जांच कराई जाए और गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम का पक्ष
नगर निगम के संबंधित अधिकारी एई राहुल मिश्रा ने बताया कि फंडिंग उपलब्ध होने के बाद कार्य शुरू हुआ है और यह ठीक-ठाक चल रहा है। उन्होंने कहा कि पेवर ब्लॉकों के रंग अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होंगे- पहले सफेद, फिर लाल और पीला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed