फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In the memorandum submitted to Dharamjaygarh SDM, the leaders of Gondwana Republic Party

रायगढ़: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, 20 दिन में मांगें नहीं मानी तो करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

Tue, 16 Sep 2025 03:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Sep 2025 03:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने आज धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नही होनें पर 20 दिनों के बाद आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
In the memorandum submitted to Dharamjaygarh SDM, the leaders of Gondwana Republic Party
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने आज धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नही होनें पर 20 दिनों के बाद आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


धरमजयगढ़ एसडीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने कहा है कि छाल क्षेत्र में कई प्रकार की समस्या बनी हुई है जिससे क्षेत्र के लोगों को जुझना पड़ रहा है। ग्रामीणों को होनें वाली समस्याओं का अगर 20 दिनों के भीतर निराकरण नही होनें की स्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता आगामी 09 अक्टूबर को छाल-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम खेदापानी चैक में आर्थिक नाकेबंदी की बात कही गई है। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन

 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मांगे
  • हाथी के द्वारा जनहानि पर मुआवजा की राशि 50 लाख रूपये, भुगतान कर परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिया जाये, यदि फसल नुकसान होने पर हाथी, सुवर और बंदर के डर से जमीन छोड़े जाने पर प्रति एकड़ 70 हजार भुगतान किया जाये। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यूरिया खाद की कालाबाजारी को तत्काल रोक लगाकर क्षेत्र के लोगों को खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाये।
  • छाल क्षेत्र के जिन किसानों के द्वारा केसीसी कर्ज लिया गया है, यदि जंगी जानवरों के द्वारा उनके फसल को नुकसान किया जाता हे तो उसका पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। 
  • वन एवं राजस्व भूमि में पीढ़ी दर पीढ़ी काबिज कास्तकारों को भू-स्वामी हक दिया जाए। 
  • विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, खरसिया, लैलूंगा में 5वीं अनुसूचि एवं पेशा कानून का पूर्णतः पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed