फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   illicit relationship between jija sali wife killed her sister in raipur

रायपुर: पति से अवैध संबंध के चलते बहन की कर दी हत्या, पत्नी ने प्लान बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 02 Dec 2021 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 02 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

सरिता और लक्ष्मण दोनों संध्या के ही घर पर रह रहे थे और लक्ष्मण दीप के साथ संध्या के अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी लक्ष्मण की पत्नि सरिता को भी थी। अवैध संबंध को लेकर तीनों में रोजाना आपसी विवाद होता था। फिर सरिता और लक्ष्मण ने प्लान बनाकर संध्या को खत्म करने का फैसला किया।

विज्ञापन
illicit relationship between jija sali wife killed her sister in raipur
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक लड़की की बड़ी बहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 29 सितंबर को राजधानी की खम्हारडीह पुलिस के पास सूचना मिली थी कि जब्बार नाले के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पहले तो पुलिस को भी यह मामला समझ से अलग लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस मामले के तह में गई उस पर से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा। 

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह पुलिस को रायपुर के सिविल लाइन में एक युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिली। युवती का नाम संध्या सार्वा था। थाने में युवती की तस्वीर भी दी गई थी। युवती की गुमशुदगी की शिकायत बहन सरिता ने की थी। खम्हारडीह पुलिस ने पंडरी इलाके में रहने वाली सरिता दीप से पूछताछ शुरू की। जिसपर सरिता ने कहा कि संध्या 22 सितंबर की रात अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस लौटी ही नहीं। पुलिस को सरिता की बात पर शक हुई। पुलिस ने उसके पति लक्ष्मण दीप के साथ पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया
पुलिस ने जब सरिता के पति को संध्या की लाश दिखाई तब उसने पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि यह लाश संध्या की नहीं है। वहीं सरिता ने संध्या की लाश होने का संकेत दिया। यहीं से पुलिस को दोनों परशंका बढ़ने लगी। दोनों के ही बयान अलग-अलग लग रहे थे। मामले में कई तकनीकी जांच करने के बाद लक्ष्मण दीप और सरिता से कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें वे बार-बार अपना बयान बदल रहे थे, लेकिन कड़ाई से पूछने पर वे टूट गए और उन्होंने बताया कि हत्या उन्होंने ने ही की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संध्या के घर पर रहते थे पति-पत्नी
दरअसल सरिता और लक्ष्मण दोनों संध्या के ही घर पर रह रहे थे और लक्ष्मण दीप के साथ संध्या के अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी लक्ष्मण की पत्नि सरिता को भी थी। इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। फिर सरिता ने पति के साथ मिलकर संध्या को खत्म करने का प्लान तैयार किया। पति लक्षम्ण ने अपने दो दोस्तों को घर बुलाकर साली संध्या की हत्या की और  जब्बार नाले के नीचे शव फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने खारून नदी में मृतक का मोबाइल फोन भी फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed