फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal encroachment on forest land DFO said forest land will be freed from encroachment in Balrampur Ramanuj

बलरामपुर रामानुजगंज: वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण, डीएफओ ने कहा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा

Sun, 27 Jul 2025 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा एवं उसके आश्रित ग्राम अधौरा से लगे वन भूमि पर अवैध रूप से कटाई एवं कब्जा करने की शिकायत की गई। 

विज्ञापन
Illegal encroachment on forest land DFO said forest land will be freed from encroachment in Balrampur Ramanuj
वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा  एवं उसके आश्रित ग्राम अधौरा से लगे वन भूमि पर अवैध रूप से कटाई एवं कब्जा करने की शिकायत स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं वन अधिकार समिती अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य ग्रामीणों ने वनमंडलाअधिकारी से कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यहां लंबे समय से वनों की अवैध कटाई एवं वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है परंतु लगातार शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं रुक रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में वन अधिकार समिति भनौरा के सचिव संजीव गुप्ता ने बताया कि डीएफओ निवास के पीछे से बैका नदी तक करीब 300 एकड़ जमीन में अवैध रूप से लगातार वनों की कटाई की जारी है वही वनों में अवैध रूप से कच्चा मकान भी निर्माण किया जा रहा है। कई बार हम लोगों के द्वारा वन विभाग को मौखिक एवं लिखित में सूचना दी गई परंतु कार्यवाही नहीं होने कारण वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण नहीं रुक पा रहा है। ग्राम पंचायत भनौरा के सचिव अरविंद मिंज ने कहा कि ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा मिला है उसके बाद भी वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण कटाई हो रहा है जो काफी चिंता का विषय है। वनमंडलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान अरविंद मिंज, मधु कोडाकू, महमुद अंसारी, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, सीताराम, महादेव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कई बार ज्ञापन सौप चुके हैं ग्रामीण
ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कई बार हम लोगों के द्वारा ज्ञापन सौपा जा चुका है परंतु वन विभाग के द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है सिर्फ आश्वासन मिला है जिस कारण से वन भूमि पर अतिक्रमण का सिलसिला रूप नहीं रहा है अतिक्रमणकारियो के बदले बुलंद है। डीएफओ आलोक कुमार वाजपेई ने कहा वन भूमि पर यदि अवैध अतिक्रमण हुआ होगा तो उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा इसकी जांच करवा लेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed