फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IFS sanjay shukla appointed new principal chief conservator of forests in chhattisgarh

Chhattisgarh वन विभाग की कमान IFS संजय शुक्ला को: राकेश चतुर्वेदी की जगह बनाए गए नए PCCF

Fri, 30 Sep 2022 05:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

संजय शुक्ला अकेले IFS अफसर हैं, जो मंत्रालय में प्रमुख सचिव पद पर भी काम कर चुके हैं। वे छह साल तक हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भी रह चुके हैं।
 

विज्ञापन
IFS sanjay shukla appointed new principal chief conservator of forests in chhattisgarh
IFS संजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ में नया PCCF बनाया गया है। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ वन विभाग के नए मुखिया अब IFS अफसर संजय शुक्ला होंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। वह राकेश चतुर्वेदी की जगह लेंगे। 1985 बैच के IFS चतुर्वेदी आज ही अपने पद से रिटायर हुए हैं। IFS राकेश चतुर्वेदी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर से काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद भी उनको कहीं नई पोस्टिंग मिल सकती है। 

विज्ञापन


आठ माह के लिए हुई है नियुक्ति
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि IFS संजय शुक्ला को तात्कालिक रूप से प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। वे राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक भी बने रहेंगे। 1987 बैच के IFS अफसर संजय शुक्ला मई 2023 में रिटायर होंगे। यानी वे करीब आठ महीने वन विभाग के प्रमुख रहेंगे। हालांकि आदेश में उनकी नियुक्ति को अस्थाई बताया गया है। 
विज्ञापन


रायपुर से ही की है पढ़ाई
IFS अफसर संजय शुक्ला ने रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह अलग-अलग विभागों में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। संजय शुक्ला से वरिष्ठ IFS अतुल कुमार शुक्ला फिलहाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन विभाग के प्रमुख नहीं बन पाए। सरकार ने उन्हें वन विभाग के मुख्यालय से बाहर पदस्थ कर रखा है और कोई खास जिम्मेदारी भी नहीं दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed