फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   If challan is not paid within three days license will be canceled Jagdalpur Traffic Police

अलर्ट: तीन दिन में चालान नहीं भरा तो रद्द हो जाएगा लाइसेंस, पुलिस ने अब तक इतने लोगों के खिलाफ लिया एक्शन

Thu, 23 Nov 2023 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

यातायात प्रभारी अभिजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि अब यातायात नियमों को तोड़ने वालों के घर ई-चालान भेजा जा रहा है। इन बाइक सवारों के द्वारा चालान नहीं भरने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
If challan is not paid within three days license will be canceled Jagdalpur Traffic Police
जगदलपुर यातायात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के तमाम चौक-चौराहों पर लगे तीसरी आंख को एक्टिव कर दिया गया है। जिसके चलते अब यातायात पुलिस को नजरअंदाज करने वाले, रफूचक्कर होने वाले, बाइक पर तीन लोग सवार होने वाले और फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले पर गाज गिरना शुरू हो गई है। अब यातायात नियमों को तोड़ने वालों के घर ई-चालान भेजा जा रहा है। इन बाइक सवारों के द्वारा चालान नहीं भरने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


यातायात प्रभारी अभिजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि बिना हेलमेट, तीन सवारी, फोन पर बात करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही बाइक सवारों के द्वारा रोजाना भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपनी वाहनों को चलते हुए देखा जा रहा है। जिसके चलते कई बार बड़े हादसे होने के साथ ही लोगों को अपनी जान तक गवाना पड़ रही है। ऐसे में अब पुलिस ने तीसरी आंख में ऐसे सवारों के ऊपर कार्रवाई की प्रकिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इन बाइक सवारों के नंबर को लिखने के साथ ही वाहन चालकों के फोटो को खींचने के बाद उसे आरटीओ कार्यालय भेजा जाता है, जहां नंबर के आधार पर इन बाइक सवारों के घरों की पूरी जानकारी लेने के बाद उनके पते पर ई चालान भेजा जा रहा है। तीन दिन के अंदर चालान नहीं भरने पर उनके लाइसेंस को रद्द करने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है। एक दिन की  में पुलिस ने 35 बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही बुलेट वाहन के साइलेंसर को बदलकर तेज रफ्तार वाली साइलेंसर लगाने पर साइलेंसर को जब्त कर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed