{"_id":"68dbef464492ba92330b2c0e","slug":"ias-transfer-in-cg-14-ias-officers-charge-changed-see-here-full-list-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG IAS Transfer: मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS ऑफिसर के बदले प्रभार,देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG IAS Transfer: मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS ऑफिसर के बदले प्रभार,देखें लिस्ट
Tue, 30 Sep 2025 08:25 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:25 PM IST
सार
CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। 13वें मुख्य सचिव के रूप में उनके जिम्मेदारी संभालते ही प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। 14 आईएएस ऑफिसर के प्रभार में बदलाव किये गये हैं। वहीं कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर भी किये गये हैं।
विज्ञापन
एसीएस रेणु पिल्लई को व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसीएस सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं राजस्व मंडल का अध्यक्ष अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रोहित यादव जनसम्पर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं ऊर्जा, संस्कृति और पर्यटन, बिजली कम्पनी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ जितेंद्र यादव को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त रवि मित्तल को विमानन विभाग के संचालनक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल को विमानन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
यहां देखें लिस्ट, किसे क्या मिला प्रभार-