फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IAS-IPS Unique wedding in CG: IAS Yuvraj and IPS Monika got married in court

Unique wedding: ना बारात निकली न घोड़ी पर बैठे, महज 2 हजार रुपए में हो गई IAS युवराज और IPS मोनिका की शादी

Fri, 25 Aug 2023 03:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

शादी तो सबकी होती है पर कुछ लोगों का विवाह यादगार बन जाता है। दंपति और लोग इस तरह के शादी को हमेशा याद रखते हैं। उनके यादगार लम्हों में इस तरह की शादी अमिट छाप छोड़ देती है।

विज्ञापन
IAS-IPS Unique wedding in CG: IAS Yuvraj and IPS Monika got married in court
छत्तीसगढ़ कैडर के IAS युवराज और IPS मोनिका, कोर्ट मैरिज की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी तो सबकी होती है पर कुछ लोगों का विवाह यादगार बन जाता है। दंपति और लोग इस तरह के शादी को हमेशा याद रखते हैं। उनके यादगार लम्हों में इस तरह की शादी अमिट छाप छोड़ देती है। कुछ ऐसा ही किया है रायगढ़ जिले के सहायक कलेक्टर युवराज मरमट ने। ये शादी प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर आईएएस ऑफिसर युवराज मरमट ने बीते दिनों तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी मोनिका से कोर्ट मैरिज की है। इस शादी की खास बात ये रही कि दंपति ने बिना गाजे-बाजे के सादगीपूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर एक मिसाल पेश की। 

विज्ञापन




मोनिका 2022 बैच की तेलंगाना कैडर की आईपीएस ऑफिसर हैं। रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नवदंपति को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने भी नवविवाहित अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने आईएएस ऑफिसर युवराज मरमट और आईपीएस ऑफिसर मोनिका को मैरिज सर्टिफिकेट सौंपा।
विज्ञापन




नवदंपति को दी बधाई और शुभकामनाएं
इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने नवदंपति जोड़ो को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा है आईएएस युवराज मरमट का सफर
आईएएस युवराज मरमट मूलरूप से राजस्थान के जयपुर जिले के मलारना चौड़ के निवासी हैं। वह आईआईटी बीएचयू से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री ली है। उन्होंने 2013 गेट एग्जाम भी निकाला था। उनका इंडियन ऑयल में भी सेलेक्शन हुआ था। उन्होंने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस भी क्वालिफाई किया है। इसके बाद उन्होंने जॉब करते हुए यूपीएसी की तैयारी की और 6वें प्रयास में 2022 में आईएएस  बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed