{"_id":"6410533e3ad99608110787e4","slug":"husband-strangled-wife-who-became-mother-19-days-ago-for-dowry-in-janjgir-champa-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए हैवानियत: गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, फांसी से लटकाया शव;19 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए हैवानियत: गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, फांसी से लटकाया शव;19 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म
Tue, 14 Mar 2023 04:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:28 PM IST
सार
थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि सबूतों को मिटाने, हत्या करने और षड्यंत्र रचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें महिला का पति आशीष लहरे, उसका ससुर धनंजय लहरे, सास पूर्णिमा लहरे, देवर आसीम, दादी सास शांता बाई और सुनीता लहरे शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला का गला घोंटकर उसे मार डाला और फिर शव को फांसी से लटका दिया। इसके बाद देवर थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई कि उसकी भाभी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसके चलते आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्रूा का खुलासा होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दहेज के लिए मारने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति, देवर और सास-ससुर सहित छह को गिरफ्तार किया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पौना गांव निवासी पूनम लहरे (24) की शादी आशीष लहरे से हुई थी। पूनम 19 दिन पहले ही मां बनी थी। इसी बीच 23 फरवरी को पूनम का देवर आसीम लहरे थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया कि उसकी भाभी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में पता चला कि पूनम की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को फांसी से लटकाया गया।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस पूछताछ में पूनम के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की बार-बार मांग करते थे। पैसा, जेवर, गाड़ी की मांग करते। पूनम ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपने भाई को जानकारी दी थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए पूनम से मारपीट की जाती। इसके चलते वह काफी परेशान रहती थी। हालांकि बच्चा बहुत छोटा होने के कारण परिजनों ने उसे समझाकर ससुराल में ही रहने के लिए कहा था। परिजनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वे लोग उनकी बेटी की जान ले लेंगे। थाने में भी आरोपियों ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन