{"_id":"665c9bbd48287e7a36023e34","slug":"husband-made-obscene-photos-and-videos-of-wife-and-went-viral-on-social-media-in-korba-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी पति: पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया की वायरल, बेटे को साथ में लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी पति: पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया की वायरल, बेटे को साथ में लेकर हुआ फरार
Sun, 02 Jun 2024 09:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:50 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करतला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति शराब का आदि है। अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं और ढाई साल के बेटे को लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता की बड़ी बहन और उसके घरवाले जब इस बात को लेकर पति को समझाना चाहा तो वह उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।पीड़िता ने वह उसके बच्चे को भी लेकर अपने साथ चल गया है और फोन कर झूठी जानकारी भी देता है कि बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन