फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband kills wife for not giving money to drink alcohol in Gaurela

Chhattisgarh: दिवाली पर शराब पीने के लिए पत्नी ने नहीं दिए रूपये, पति ने लड़की से पीट-पीटकर ले ली जान

Mon, 13 Nov 2023 02:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 Nov 2023 02:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला मेँ एक शराब पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से रुपये मांग रहा था। वहीं, पत्नी में रुपये देने से मना कर दिया था। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Husband kills wife for not giving money to drink alcohol in Gaurela
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला के करंगरा गांव में दिवाली की रात पति को शराब के लिए रुपये नही देना महिला को भारी पड़ गया। शराबी पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी धारदार हथियार से अपने गले को काटने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरेला पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बैगा बाहुल्य गांव करंगरा निवासी भूप सिंह बैगा ने दिवाली की रात अपनी पत्नी सेम बाई से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुए। कुछ देर बाद पति भूप सिंह ने लकड़ी से पत्नी सेम बाई को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। भूप सिंह का जब कुछ नशा उतरा तो वो किसी धारदार हथियार से खुद के गले को काट लिया।
विज्ञापन


वहीं, मामले की जानकारी पुलिल को दी गई। सूचना मिनने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची, जहां लहूलुहान हालात में पत्नी के शव के पास ही भूप सिंह पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल भूप सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा कराया है। आसपास लोगों जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed