फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   husband kills his 10th wife and buried her in forest in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: पहली पत्नी के रहते 9 साल में की 9 शादियां, पति ने 10वीं को मारकर जंगल में दफनाया,लाश के पास रातभर...

Tue, 22 Apr 2025 12:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जशपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 22 Apr 2025 12:42 PM IST
सार

चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जाने के आरोप में पति ने 10वीं पत्नी को बेदम पीटा। गुस्साए पति अपनी पत्नी को तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं गई। जान जाने के बाद लाश को जंगल में दफना दिया और रातभर वही सोया रहा।

विज्ञापन
husband kills his 10th wife and buried her in forest in Chhattisgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जाने के आरोप में पति ने 10वीं पत्नी को बेदम पीटा। गुस्साए पति अपनी पत्नी को तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं गई। जान जाने के बाद लाश को जंगल में दफना दिया और रातभर वही सोया रहा। पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने आरोपी ढुलू राम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी 10वीं पत्नी को चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही हो कहकर मार डाला। बेरहम पति ने पत्थर से सिर कुचल दिया। मृतका का नाम बसंती बाई है, जो 45 वर्षीय ढुलू राम की 10वीं पत्नी थी। बगीचा थाना क्षेत्र के महुआपानी निवासी है। आरोपी ने मृतका से तीन साल पहले 9वीं प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार ने 20 अप्रैल को एक नाले के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में जानकारी मिली कि महिला की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी। साथ ही उसकी मौत सिर पर जोरदार वार करने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
शव की पहचान बसंती बाई की रूप में हुई। जांच में पता चल कि पति-पत्नी रिश्तेदार के घर शादी में पहुंचे हुए थे। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर पति ढुलू राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि 17 अप्रैल की शाम दोनों भतीजे की शादी में गए थे। 

चोरी करते हो कहकर ले ली जान
इस दौरान आरोपी की मां ने मृतिका को चावल, साड़ी और तेल चुराते देख ली। आरोपी के मां ने उसे इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी गुस्से से आग बाबुल हो गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने तब तक पीटा जब तक उसकी जान न गई। इसके बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया और लाश को जंगल में फेंक दिया। इतना ही नहीं, रातभर आरोपी लाश के पास सोये रहा और सुबह उठकर शव को एक गड्ढे में छिपाकर मौके से फरार हो गया।


आरोपी ने 9 साल में की 9 शादियां 
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अब तक 10 शादियां की हैं। पहली बीवी होने के बावजूद उसने 9 साल में 9 शादियां की। किसी के साथ छह माह तो किसी के साथ पांच रहा है। पहली पत्नी की मृत्यु होने पर आरोपी ने बसंती 10वीं प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed