{"_id":"687b23ced4f843e9ec0178d1","slug":"husband-hold-wife-hostage-for-a-week-and-torture-her-brutally-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पति के हैं अवैध संबंध': महिला को बनाया बंधक, सलाखों से जलाया... मुंह में कपड़ा ठूंसा; थाने पहुंच सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पति के हैं अवैध संबंध': महिला को बनाया बंधक, सलाखों से जलाया... मुंह में कपड़ा ठूंसा; थाने पहुंच सुनाई आपबीती
Sat, 19 Jul 2025 10:20 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:20 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बलरामपुर-रामानुजगंज का है। जहां एक महिला को पति, ससुराल वालों ने कैद करके रखा।
विज्ञापन
पीड़िता पहुंची थाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज वाड्रफनगर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जहां एक महिला को उसके पति, सास और ससुर ने एक हफ्ते तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला को गर्म सलाखों से जलाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका चेहरा गर्म पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की गई। पीड़िता की मानें तो आरोपी पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और वह उससे शादी करना चाहता था। इसलिए उसे मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। और सास और ससुर फरार बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकेडमी नाम के कोचिंग संस्थान संचालित करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह सनसनीखेज मामला समाज को झकझोर कर रख देता है और एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।