फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband accused of killing wife in Jagdalpur surrenders

Jagdalpur: पत्नी की हत्या के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस के डर से किया थाने में आत्मसमर्पण

Thu, 23 Nov 2023 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 04:00 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पत्नी से उसकी रोज मारपीट होती थी, इसीलए उसने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Husband accused of killing wife in Jagdalpur surrenders
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोटिया थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लिन गिरफ्तार करने से पहले ही आरोपी पति ने आकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से लगातार उसकी मारपीट होती थी, इससे परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शिकायकर्ता गागरू ने 14 नवंबर को चौकी घोटिया थाना लोहण्डीगुडा आकर  रिपोर्ट दर्ज कराई। गागरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी सुकबती बघेल पत्नी पंडरू बघेल 11 नवंबर को घर से बिना बताये कही चली गई थी। तलाशी के दौरान सुकबती बघेल का शव सुधापाल जंगल मे मिला। मृतका के शव को देखकर उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने चौकी घोटिया मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतका के पति पंडरू बघेल निवासी तिरथा पटेलपारा के ऊपर हत्या करने का शक किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पता तलाश शुरू कर दी। 21 नवंबर को घोटिया  चौकी पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिये जाने व छापेमारी की कार्यवाही से आरोपी डर गया। इसके बाद आरोपी पति पंडरू ने बोधघाट थाना में आत्मसर्मपण कर दिया। सूचना मिलने पर घोटिया चौकी से पुलिस टीम बोधघाट थाना पहुंचकर आरोपी को चौकी घोटिया ले आई। आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादवि दर्ज कर जांच में लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed