फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   hospital administration handed over body to relatives without postmortem In Korba

Korba: मेडिकल कॉलेज में लापरवाही, मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव ले गए घर; रुका अंतिम संस्कार

Thu, 12 Jun 2025 01:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Jun 2025 01:29 PM IST
सार

कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में सड़क हादसे में मृत युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जो अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। पुलिस की सतर्कता से शव पोस्टमार्टम के लिए वापस लाया गया।

विज्ञापन
hospital administration handed over body to relatives without postmortem In Korba
पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी, जबकि अस्पताल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी को मेमो मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हुआ। पुलिस की सतर्कता से अंतिम संस्कार रुकवाया गया, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना का विवरण
बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा निवासी हीरा साय यादव (36) और उनका एक साथी बुधवार देर रात बांगो मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पोड़ी-उपरोड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात करीब 2:10 बजे हीरा साय यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल की लापरवाही
मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को शवगृह में रखने के बजाय परिजनों को सौंप दिया। परिजन सुबह शव को लेकर अपने गांव लेपरा चले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी को मेमो मिलने पर जब स्टाफ शवगृह पहुंचा तो शव वहां नहीं था। पुलिस ने मेमो स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद कर्मचारी शव की तलाश में जुट गए, लेकिन तब तक शव गांव पहुंच चुका था और अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सतर्कता
जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी दाऊद कुजुर और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों से संपर्क किया और अंतिम संस्कार रुकवाया। लेपरा गांव की सरपंच चंद्रकला ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया
जिला मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed