फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrifying video goes viral in Raipur, youth forced to touch feet after being threatened with a knife

Raipur News: रायपुर में खौफनाक वीडियो वायरल, चाकू की धमकी देकर युवक से जबरन पैर छुआए

Sat, 06 Dec 2025 01:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Dec 2025 01:56 PM IST
सार

वीडियो में दिख रहा युवक खुद को यश बताता है और दूसरे लड़के पर सोशल मीडिया में उसके बारे में गलत बातें फैलाने का आरोप लगाता है। वह धमकी देता है कि अगर उसने उसके पैर नहीं छुए तो चाकू मार देगा।

विज्ञापन
Horrifying video goes viral in Raipur, youth forced to touch feet after being threatened with a knife
चाकू की धमकी देकर युवक से जबरन पैर छुआए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपराधिक तत्वों का दुस्साहस सामने आया है। डीडी नगर थाना के चंगोराभाठा तालाब क्षेत्र में एक वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक चाकू लहराते हुए दूसरे युवक को जबरन पैर छूने के लिए मजबूर करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा युवक खुद को यश बताता है और दूसरे लड़के पर सोशल मीडिया में उसके बारे में गलत बातें फैलाने का आरोप लगाता है। वह धमकी देता है कि अगर उसने उसके पैर नहीं छुए तो चाकू मार देगा। चाकू की नोक पर भयभीत दूसरा लड़का लगातार यह कहता सुना जा सकता है कि उसने ऐसी कोई बात नहीं कही, लेकिन डर की वजह से आखिरकार वह पैर छूने पर मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में शहर में चाकू से जुड़ी घटनाओं में तेजी आई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से चाकू आसानी से मिल जाने को भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने पहले ऑनलाइन चाकू बिक्री पर निगरानी बढ़ाई थी, लेकिन ताजा मामला बताता है कि अभी और सख्ती की जरूरत है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपियों के खिलाफ कितनी कड़ी कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed