{"_id":"66cb2595bdf09a1ae8052d2a","slug":"horrific-road-accident-in-ramanujganj-ring-road-container-driver-died-in-balrampur-ramanujganj-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: रामानुजगंज रिंग रोड में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ड्राइवर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: रामानुजगंज रिंग रोड में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ड्राइवर की हुई मौत
Sun, 25 Aug 2024 06:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 25 Aug 2024 06:07 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज आज दोपहर 12:30 बजे के करीब रिंग रोड में दुखेश्वर महादेव मंदिर के समीप टेलर एवं कंटेनर में टक्कर हो गई जिससे कंटेनर के ड्राइवर को गंभीर रूप से चोट लगी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया।
विज्ञापन
कंटेनर ड्राइवर की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज आज दोपहर 12:30 बजे के करीब रिंग रोड में दुखेश्वर महादेव मंदिर के समीप टेलर एवं कंटेनर में टक्कर हो गई जिससे कंटेनर के ड्राइवर को गंभीर रूप से चोट लगी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया। बीच सड़क पर दोनों वाहनों की टक्कर से 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही हाइड्रा से दोनों वाहन को किनारे करने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर के ड्राइवर की सीट बुरी तरीका से क्षतिग्रस्त हो गई एवं ड्राइवर उसमें दब गया था बहुत मुश्किल से उसे निकाला जा सका।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेलर पोकलेन मशीन को लोड कर सासाराम बिहार से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जा रहा था वही कंटेनर इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स लेकर एक औरंगाबाद महाराष्ट्र से पटना बिहार जा रहा था इसी दौरान कंटेनर एवं टेलर की टक्कर हो गई जिससे कंटेनर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके पैर एवं सीने में गंभीर चोट लगी उसे तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल ले जाएगा जहां इलाज की दौरान उसकी मौत हो गई। ड्राइवर का नाम देवेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम सोदीपुर के के रोड कोलकाता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन