फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrible act of a crazy lover Sent a bomb as a gift to kill girlfriend husband used home theater as a weapon i

सनकी आशिक की खौफनाक करतूत: प्रेमिका के पति को मारने के लिए तोहफे में भेजा बम, होम थिएटर को बनाया हथियार

Sat, 16 Aug 2025 10:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Aug 2025 10:54 PM IST
सार

 एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर के भीतर दो किलो बारूद छिपाकर पार्सल बम तैयार किया और उसे गिफ्ट कर दिया। किस्मत ने साथ दिया वरना पूरा इलाका एक बड़े धमाके से हिल जाता।

विज्ञापन
Horrible act of a crazy lover Sent a bomb as a gift to kill girlfriend husband used home theater as a weapon i
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार और आशिकी के सनकपन के चलते खैरागढ़ जिले के गंड़ई थाना क्षेत्र में एक युवक ने बम बनाकर युवक के घर भेज दिया। पुलिस ने सनसनीखेज़ मामले का भंडाफोड़ किया है। दरअसल एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर के भीतर दो किलो बारूद छिपाकर पार्सल बम तैयार किया और उसे गिफ्ट कर दिया। किस्मत ने साथ दिया वरना पूरा इलाका एक बड़े धमाके से हिल जाता। 

विज्ञापन




 
Trending Videos

मामला तब उजागर हुआ जब गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुँचा। बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था,लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार की नज़र तुरंत खतरे पर गई। उसने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुँचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता। विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता। यह पूरा आईडिया किसी फिल्मी सीन जैसा था,लेकिन हकीकत कहीं ज्यादा खतरनाक। 



 
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल ने इस मामले के पीछे की गुत्थी खोली। मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था, उसका मकसद अपनी प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था, लेकिन इस साजिश का एक और बड़ा पहलू सामने आया। विनय अकेला नहीं था,उसके साथ कई लोग शामिल थे जिन्होंने कई तरह से उसकी मदद की। 


 

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था,पुलिस ने इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आईईडी तैयार करने वाला,फाइनेंसर,डिलीवरी में मददगार,सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वाला भी शामिल है। आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया। उनके अनुसार यह केवल एक नियोजित हत्या की साजिश को नाकाम करने भर की बात नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति के एक पूरे नेटवर्क को उजागर करने वाली घटना है। सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश,विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed