{"_id":"68fe2f018e7d39784c05f242","slug":"homecoming-after-25-years-in-bastar-eight-people-have-left-their-particular-community-and-adopted-hinduism-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद घर वापसी: बस्तर जिले के अलनार पंचायत के आठ लोगों ने छोड़ा विशेष समुदाय, अपनाया हिन्दू धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 साल बाद घर वापसी: बस्तर जिले के अलनार पंचायत के आठ लोगों ने छोड़ा विशेष समुदाय, अपनाया हिन्दू धर्म
Sun, 26 Oct 2025 07:54 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:54 PM IST
सार
बस्तर जिले के नानगुर तहसील अंतर्गत अलनार पंचायत में एक ही परिवार के 8 लोगों ने विशेष समुदाय को छोड़कर फिर से हिन्दू धर्म अपना लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पिछले 25 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन
अलनार में धर्मांतरण से वापसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर जिले के नानगुर तहसील अंतर्गत अलनार पंचायत में एक ही परिवार के 8 लोगों ने विशेष समुदाय को छोड़कर फिर से हिन्दू धर्म अपना लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पिछले 25 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे। माहरा समाज के पदाधिकारियों और नाइक-पाइक समुदाय के प्रमुखों की मौजूदगी में इन सभी लोगों का धर्मांतरण से वापसी (घर वापसी) संस्कार संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में समाजजनों और स्थानीय ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही।
घर वापसी करने वालों में 6 साल की बच्ची से लेकर 55 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी, और परगना क्षेत्र में ऐसे अन्य लोगों को भी उनके मूल धर्म में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। समाज प्रमुखों ने कहा कि यह सिर्फ धर्म की नहीं, अपनी जड़ों से जुड़ने की पहल है। आने वाले समय में और भी लोग स्वेच्छा से वापस लौटेंगे।