फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Home Minister Amit Shah reached Dongargarh participated in first Samadhi Smriti Mahotsav organized in Chandrag

Rajnandgaon: गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे डोंगरगढ़, चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

Thu, 06 Feb 2025 02:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah reached Dongargarh participated in first Samadhi Smriti Mahotsav organized in Chandrag
गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे डोंगरगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

विज्ञापन

 

 

इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर मैंने नमन किया है, यहां देश भर के अनुयायी आये हुए हैं सभी को नमन करता हूं। शाह ने कहा कि 100 रूपये का सिक्का जारी किया गया,108 पदचिन्हों का विमोचन किया गया है। इस दौरान महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जैन आचार्य और मुनि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है, आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है, महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं, उनके द्वारा लिखी मूकमाटी में अनेक लोगों ने पीएचडी की है। आज मैं आचार्य जी की कही बात दोहराना चाहता हूं, भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं वह उतना ही अच्छा होता है, भारत में अलग-अलग धर्म संस्कृति है जो अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की मैं भी अनुयायी हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed