फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hindus were able to celebrate Holi With help of Muslims in Ramanujganj

शानदार मिसाल: मुस्लिम की मदद से हिंदू मना सका होली, छत्तीसगढ़ के इस शहर में हो रही चर्चा

Sat, 15 Mar 2025 12:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एक हिंदू मुस्लिम की मदद से होली का पर्व मना सका। हिंदू युवक को होली की पूजा के लिए घर जाना था।

विज्ञापन
Hindus were able to celebrate Holi With help of Muslims in Ramanujganj
मददगार बंटी खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज में होली और रमजान के पवित्र महीने में हिंदू मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। अद्भुत मिसाल रामानुजगंज में तब देखने को मिली। जब एक हिंदू परिवार का व्यक्ति होली मनाने के लिए झारखंड जा रहा था। लेकिन छत्तीसगढ़ में दुर्घटना के बाद उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


उसने अलसुबह 3 बजे के एक अनजान मुस्लिम को फोन करके मदद की गुहार लगाई तो अनजान मुसलमान के द्वारा रोजा खोलने से पहले मदद की। हिंदू व्यक्ति समय पर अपने घर पूजा अर्चना के लिए जा सका। जिसकी चर्चा नगर में हो रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम वाड्रफनगर में बढ़ई मिस्त्री का कार्य करने वाले प्रमोद विश्वकर्मा के यहां होली की पूजा सुबह होनी थी। जिस कारण से वह रात में ही वाड्रफनगर से झारखंड के हरिहरगंज जाने के लिए बाइक से निकल गया था। परंतु रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण जैसे-तैसे हुए रामानुजगंज तक लाया। जहां 3 बजे सुबह उसने मोटरसाइकिल मैकेनिक बंटी खान का किसी से नंबर लेकर फोन किया तो वह रोजा खोलने के लिए सुबह उठा था। बंटी को प्रमोद के द्वारा अपनी मजबूरी बताई गई। जिसके बाद रोजा खोलने से पूर्व बंटी ने प्रमोद की मदद करते हुए बाइक को ठीक किया। जिससे वे हरिहरगंज समय पर पूजा अर्चना के लिए पहुंच पाया। वहीं बंटी ने मदद करने के बाद रोजा खोला। जिसकी चर्चा नगर में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed