{"_id":"67adb3260525939b81051fef","slug":"high-speed-wreaks-havoc-in-the-capital-raipur-pickup-hits-electric-pole-after-trampling-several-people-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने कई लोगों को रौंदाते हुए बिजली के पोल से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने कई लोगों को रौंदाते हुए बिजली के पोल से टकराई
Thu, 13 Feb 2025 02:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इस घटना ने कई लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रायपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इस घटना ने कई लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रायपुर के गुढ़ियारी इलाके आज गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। लोगों को रौंदते हुए पिकअप बिजली खंभे में टकरा गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
इस पूरे मामले सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि पिकअप नियंत्रण से बाहर हो गई और कई लोगों को रौंदते हुए बिजली खंभे से टकरा गई। इस दौरान लोग दंग रह गए। लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों का इलाज मेकाहारा में जारी है।
विज्ञापन
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ है। ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। इस हादसे हुए घायल हुए लोगों का इलाज जारी है।