{"_id":"6885a5f73e170d25ae0576e6","slug":"heavy-rain-is-expected-in-most-parts-of-chhattisgarh-today-possibility-of-lightning-along-with-thunder-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में आज झमाझम बारिश के आसार, गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में आज झमाझम बारिश के आसार, गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना
Sun, 27 Jul 2025 09:37 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में अब झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अब झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश हुई है। वहीं एक-दो जगहों पर अति से भारी अति बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक अवदाब तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में झारखंड और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका जम्मू से लेकर बंगाल तक फैली है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका अरब सागर से छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। इसके वजह से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की पूरी संभावना है।
इसके वजह से प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार है।