फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain in Chhattisgarh since morning, clouds will rain for the next one week, know the IMD alert

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सुबह से झमाझम बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसेंगे बदरा, जानें IMD का अलर्ट

Thu, 26 Jun 2025 09:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Jun 2025 09:21 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश हो रही है। आज गुरुवार को सुबह से ही रायपुर में बूंदाबांदी हो रही है। पूरे प्रदेश में आज यानि 26 जून से लगातार बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain in Chhattisgarh since morning, clouds will rain for the next one week, know the IMD alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश हो रही है। आज गुरुवार को सुबह से ही रायपुर में बूंदाबांदी हो रही है। पूरे प्रदेश में आज यानि 26 जून से लगातार बारिश की संभावना है। सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश मे अधिकांश स्थानों पर बारिश होने और एक दो जगह पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आज प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी बारिश होने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जो कि ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूँदाबाँदी हो रही है। वहीं शाम के समय मेघ गर्जन के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश हुई है। वहीं दक्षिण और मध्य भागों में हल्की मध्यम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed