फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain expected in Chhattisgarh's Surguja and Bilaspur divisions for next 5 days, flood alert issued

CG Weather: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अगले 5 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, बाढ़ का अलर्ट जारी

Sat, 05 Jul 2025 09:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Jul 2025 09:22 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले पांच दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Heavy rain expected in Chhattisgarh's Surguja and Bilaspur divisions for next 5 days, flood alert issued
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले पांच दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस दौरान विभिन्न भागों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही इलाकों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब श्री गंगानगर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जाती है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी हिस्सों और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। उत्तर गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी हिस्सों और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
विज्ञापन


आज शनिवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। साथ ही यहां रुक रुककर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, जशपुर में बाढ़ का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed