फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain and hailstorm dashed hopes of farmers in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: तेज बारिश और ओलों ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, फसलें बर्बाद; मुआवजे की मांग

Tue, 29 Apr 2025 04:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Apr 2025 04:37 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 28 अप्रैल 2025 को हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन नुकसान के आकलन में जुटा है।

विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm dashed hopes of farmers in Gaurela Pendra Marwahi
ओलावृष्टि से फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 28 अप्रैल 2025 को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में कमी तो लाई, लेकिन किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25 डिग्री पर आ गया, लेकिन ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


पेंड्रा, सेंवरा, अमरपुर, भदौरा सहित कई गांवों में दोपहर बाद हुई तेज बारिश और दो घंटे तक चली ओलावृष्टि से धान, गेहूं, उड़द, मूंग, टमाटर, लौकी, भिंडी, बरबटी, गवार फली, आम, चार, तेंदू, और जामुन जैसी फसलों को व्यापक क्षति हुई। अमरपुर गांव में ओलावृष्टि इतनी भारी थी कि मुख्य मार्ग और खेतों में ओलों की मोटी परत जम गई। कुछ किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी थी तो कहीं कटी हुई फसल रखी थी, जो पूरी तरह बर्बाद हो गई। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उनके चेहरों पर फसल खराब होने का दुख साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि इस नुकसान से कुछ राहत मिल सके। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed