फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain alert issued in many districts of Chhattisgarh, know what will be the weather in the coming days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Tue, 26 Aug 2025 09:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 26 Aug 2025 09:24 AM IST
सार

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले सप्ताह भर प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार से बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है।
 

विज्ञापन
Heavy rain alert issued in many districts of Chhattisgarh, know what will be the weather in the coming days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस समय अलग-अलग मौसम प्रणालियों का असर देखा जा रहा है, जिसके चलते लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले सप्ताह भर प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार से बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका हरियाणा से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं मानसूनी ट्रफ बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इन सभी प्रणालियों के असर से बस्तर और आसपास के जिलों में भारी वर्षा की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों तक विशेष चेतावनी जारी की है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और कोरिया जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) और मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, कांकेर, बलरामपुर और सुरगुजा समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर का मौसम
रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed