फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heat increases after Holi, no significant change in temperature in Chhattisgarh for the next seven days

CG Weather News: होली के बाद बढ़ी गर्मी, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिन तक तापमान में खास बदलाव नहीं

Fri, 06 Mar 2026 10:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Mar 2026 10:17 AM IST
सार

होली के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Heat increases after Holi, no significant change in temperature in Chhattisgarh for the next seven days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है और प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed