फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heat has started bothering Chhattisgarh since beginning of February, night temperature will drop by 3 degrees

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फरवरी के शुरुआत से सताने लगी गर्मी, दो से तीन डिग्री लुढ़केगा रात का पारा

Wed, 05 Feb 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 05 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

CG Weather Update: फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही प्रदेश तपने लगा है। धूप चुभने लगी है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
Heat has started bothering Chhattisgarh since beginning of February, night temperature will drop by 3 degrees
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। दो से तीन डिग्री तक रात का पारा नीचे जा सकता है। इससे रात में ठंड फिर से लौट सकती है। वहीं दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही प्रदेश तपने लगा है। धूप चुभने लगी है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में अभी से लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भारी गर्मी पड़ने वाली है। वहीं अभी से दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। राजधानी रायपुर समेत 9 जिलों में तापमान 30° डिग्री से ज्यादा रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म दंतेवाड़ा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। दूसरी ओर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इसके वजह से ठंड कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगभग अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इससे प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं अब दिन और रात का पारा में गिरावट के असर हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में गर्मी का असर खत्म होने के साथ ही हल्की ठंड लगने लगेगी। साथ ही दिन का पारा कम होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed