फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hearing was held in High Court in case of baby changing at Pahaljani Test Tube Baby Center in Raipur

बच्चा बदलने का मामला: बेटा-बेटी का जन्म हुआ..दंपती को दी दो बेटियां, कोर्ट ने डॉक्टर व सरकार को किया जवाब तलब

Thu, 08 Aug 2024 01:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने के संवेदनशील मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने दो चिकित्सकों, राज्य सरकार व पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।
 

विज्ञापन
Hearing was held in High Court in case of baby changing at Pahaljani Test Tube Baby Center in Raipur
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर स्थित पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने के संवेदनशील मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में आरोप लगाते हुए जगदलपुर निवासी दंपत्ति ने टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में उनके बच्चे बदलने का जिक्र किया है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दो चिकित्सकों, राज्य सरकार व पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी ऊषा सिंह और उनके पति अशोक सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर थी, जिसमें बताया गया कि दंपती पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में दो साल से इलाज करा रहे थे, जिसके बाद उन्हे जुड़वा बच्चे के रूप में बेटा-बेटी हुए, लेकिन उन्हें बाद में दो बच्चियां दी गईं। इसकी शिकायत जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


दोनों बच्चियों का डीएनए करवाने पर एक बच्ची का डीएनए नहीं मिला, जिससे मामले का खुलासा हुआ। प्रारंभिक सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने राज्य सरकार, रायपुर के पुलिस अधीक्षक और पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की चिकित्सक डॉक्टर नीरज पहलाजानी और डॉ. समीर पहलाजानी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed