फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Headmaster commits suicide on Teacher's Day in Balod

ऐसा भी क्या हुआ?: टीचर्स डे के दिन हेडमास्टर ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट, मरने से पहले लिखी वजह

Thu, 05 Sep 2024 04:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 04:07 PM IST
सार

बालोद में शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें हत्या के पीछे चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Headmaster commits suicide on Teacher's Day in Balod
मृतक हेडमास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव में प्राथमिक शाला के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर (57) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस वक्त की है, जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। देवेंद्र ठाकुर की पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और घटना के समय वो भी स्कूल में थीं।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया किया है। हेडमास्टर ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार चार लोगों को ठहराया है और नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की बाते सुसाइड नोट में  कही है। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये का लेनदेन होने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद स्पस्ट होगा। वहीं, इस पूरे मामले में बालोद एडीशनल एसपी अशोक जोशी ने मृतक द्वारा अपने सुसाइड नोट में लिखे गए चार लोगों के नाम का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में इनका उल्लेख
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार चार लोगों के नाम को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर, मदार खान और मोहम्मद अकबर के नाम का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक सृजन राम भगत ने कहा कि पूरे मामले में जांच चल रही है और जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में जानकारी मिली तो पूरी टीम वहां पर पहुंची हुई थी। मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या होना पाया गया। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा गया है और जो भी इस घटना के पीछे जिम्मेदार रहेगा, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


शिक्षक दिवस के दिन बड़ी घटना
पूरे जिले सहित पूरे प्रदेश एवं देश में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। लोक शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न आयोजन कर रहे हैं। शिक्षकों को गुरु का दर्जा दिया जाता है, परंतु यहां पर दिल दहला देने वाले घटना से शिक्षक संघ में काफी आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग लेकर आगे ज्ञापन भी दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed